Bihar Labour Card: रजिस्ट्रेशन, स्टेटस, लिस्ट चेक और डाउनलोड करें

बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग द्वारा भवन निर्माण से जुड़े मजदूरों के लिए बिहार लेबर कार्ड योजना की शुरुआत की गई है, इस योजना के तहत, राज्य के मजदूरों को Bihar Labour Card जारी किया जाता है। यह कार्ड न केवल मजदूरों की पहचान के रूप में कार्य करता है, बल्कि इसके माध्यम से उन्हें कई अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलता है।

यदि आप बिहार राज्य के निवासी हैं और बिहार लेबर कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हैं तो आप बहुत ही आसानी से कर सकते हैं, इस लेख में बिहार लेबर कार्ड से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है, साथ ही यहां पर Bihar Labour Card Online Apply करने की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताई गई है।

नोट: यदि आप बिहार लेबर कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने में सक्षम नहीं है तो अपने आसपास के नजदीकी CSC केंद्र में जाकर भी अप्लाई करवा सकते हैं।

Bihar Labour Card

बिहार लेबर कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशनबिहार लेबर कार्ड डाउनलोड
बिहार लेबर कार्ड लिस्टबिहार लेबर कार्ड स्टेटस

बिहार लेबर कार्ड के फायदे

बिहार लेबर कार्ड लाभार्थी को राज्य सरकार द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलता है।

  1. बेटी की विवाह के लिए ₹50000 आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  2. मातृत्व लाभ 90 दिनों के न्यूनतम मजदूरों के समतुल्य राशि।
  3. पितृत्व लाभ राशि ₹6000 दी जाती है।
  4. बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता राशि ₹5000 से ₹10000 दी जाती है, एवं ट्यूशन के लिए ₹20000 की राशि प्रदान की जाती है।
  5. यदि बच्चे मैट्रिक और इंटर में 60% से अधिक अंक प्राप्त करते हैं तो नगद पुरस्कार के रूप में न्यूनतम राशि ₹10000 और अधिकतम राशि ₹25000 तक दी जाती है।
  6. बच्चों को साइकिल खरीदने के लिए ₹3500 की राशि आर्थिक सहायता के रुप में प्रदान की जाती है।
  7. भवन मरमती के लिए आर्थिक सहायता के रूप में ₹20000 की राशि प्रदान की जाती है।
  8. श्रमिकों को औजार खरीदने के लिए आर्थिक सहायता के रूप में ₹15000 की राशि प्रदान की जाती है।
  9. वार्षिक चिकित्सा सहायता के रूप में प्रतिवर्ष ₹3000 की राशि प्रदान की जाती है।
  10. मृत्यु लाभ के रूप में मृतक के परिजनों को ₹200000 से ₹400000 की राशि प्रदान की जाती है।
  11. दाह संस्कार हेतु ₹5000 की राशि प्रदान की जाती है।
  12. विकलांगता पेंशन प्रति माह ₹1000 प्रदान की जाती है।

बिहार लेबर कार्ड के लिए पात्रता

  • राज मिस्त्री 
  • टाइल्स मिस्त्री 
  • पेंटर 
  • रेजा 
  • हेल्पर 
  • बढई
  • लोहार 
  • बिजली मिस्त्री 
  • सरिया सेंटरिंग मिस्त्री 
  • वेल्डर 
  • कंक्रीट मिक्सर 
  • ईट निर्माता मजदूर
  • रोलर चालक 
  • मनरेगा श्रमिक
  • बिहार लेबर कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज
  • आधार कार्ड 
  • बैंक अकाउंट की पासबुक 
  • मोबाइल नंबर 
  • राशन कार्ड 
  • परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • श्रमिक प्रमाण पत्र
बिहार लेबर कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रक्रिया

स्टेप 1. बिहार लेबर कार्ड की ऑफिशल वेबसाइट bocw.bihar.gov.in पर विजिट करें और Labour Registration पर क्लिक करें। 

स्टेप 2. Apply For New Registration ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3. आधार सत्यापन पर क्लिक करें।

स्टेप 4. यहां अपना आधार कार्ड नंबर और अपना पूरा नाम दर्ज करें, इसके बाद प्रमाणित पर क्लिक करें, और अगले चरण में अपनी उपरोक्त जानकारी दर्ज करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।


Visit the Official Portal
bocw.bihar.gov.in