दिल्ली सरकार मजदूरों के लिए लेबर कार्ड जारी करती है, जिसके माध्यम से मजदूर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। यदि आप दिल्ली के निवासी हैं और मजदूरी या श्रमिक कार्य में संलग्न हैं, तो आप लेबर कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस कार्ड के जरिए आप दिल्ली सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और सुविधाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
Delhi Labour Card
दिल्ली लेबर कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | दिल्ली लेबर कार्ड डाउनलोड |
दिल्ली लेबर कार्ड स्टेटस | दिल्ली लेबर कार्ड रिनुअल |
दिल्ली लेबर कार्ड के लिए पात्रता
दिल्ली लेबर कार्ड के लिए आवेदन करने हेतु कुछ महत्वपूर्ण पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं, जो इस प्रकार हैं:
- दिल्ली राज्य का निवासी होना जरूरी है।
- उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- पिछले 12 महीनों में कम से कम 90 दिनों तक आपने निर्माण कार्य किया हो।
दिल्ली लेबर कार्ड के फायदे
दिल्ली राज्य सरकार द्वारा लेबर कार्ड धारकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाता है, जिसे आप नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
1. | आपदा या महामारी के समय सरकार द्वारा मिलने वाली आथिक सहायता | ₹5000 |
2. | शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति | ₹500-₹10000 प्रति माह |
3. | प्रसूति लाभ | ₹30000 |
4. | विवाह हेतु | ₹35000-₹51000 |
5. | प्राकृतिक मृत्यु | ₹100000 |
6. | कार्य करने के दौरान मृत्यु | ₹200000 |
7. | दाह संस्कार के लिए | ₹10000 |
8. | बुढ़ापा पेंशन | ₹3000 |
9. | स्थाई विक्लांगता | ₹10000 |
10. | विक्लांग पेंशन | ₹3000 |
11. | चिकित्सा सहायता | ₹10000 |
12. | औजार के लिए लोन | ₹20000 |
13. | मकान बनाने के लिए लोन | ₹300000-₹500000 |