राज्य सरकार द्वारा मजदूरों के लिए लेबर कार्ड जारी किया जाता है। यह कार्ड न केवल मजदूरों की पहचान के रूप में कार्य करता है, बल्कि इसके माध्यम से मजदूरों को कई अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलता है।
यदि आप यूपी राज्य के निवासी हैं और यूपी लेबर कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हैं तो आप बहुत ही आसानी से कर सकते हैं, इस लेख में यूपी लेबर कार्ड से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है।
UP Labour Card
यूपी लेबर कार्ड के लिए पात्रता
- उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- व्यक्ति की उम्र 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होना चाहिए।
- असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिक।
यूपी लेबर कार्ड के फायदे
- पंजीकृत पुरुष कामगारों को ₹6,000 एकमुश्त दी जाती है।
- महिला कर्मकार को संस्थागत प्रसव पर 3 माह का न्यूनतम वेतन और ₹1,000 चिकित्सा बोनस दी जाती है।
- गर्भपात की स्थिति में महिला कर्मकार को 6 सप्ताह का न्यूनतम वेतन दी जाती है।
- नसबंदी कराने पर महिला कर्मकार को 2 सप्ताह का न्यूनतम वेतन दी जाती है।
- पुत्र के जन्म पर ₹20,000 और पुत्री के जन्म पर ₹25,000 प्रति शिशु दी जाती है।
- दिव्यांग बालिका को ₹50,000 एकमुश्त दी जाती है।
Visit the Official Portal |
uplabour.gov.in |